सतवारी ब्लाक के एमईएस यार्ड में मिला शव
- फोटो : Demo Pic.
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) विभाग के चालक का शव सतवारी ब्लाक के एमईएस यार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक लखविंदर सिंह (36) रोही मोड़ का रहने वाला था।
शुरुआती जांच में लखविंदर की मौत का कारण फंदा लगाना ही बताया जा रहा है। उसने फंदा खुद लगाया या फिर किसी ने उसे मार कर लटका दिया, इन सारे पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। वह एमईएस में पिछले कुछ वर्षों से कार्यरत था। रविवार की सुबह वह रोज की तरह से वह ड्यूटी के लिए निकला।
दोपहर को कुछ कर्मी उसके साथ संपर्क करने पहुंचे तो देखा वह यार्ड में फंदे से लटका हुआ है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या लखविंदर किसी से बात से आहत तो नहीं था। यह भी देखा जाएगा कि उसे कार्यालय में कोई तंग तो नहीं करता था। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डीएसपी सचिन गुप्ता का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच करेगी।