फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था वैष्णो देवी के दर्शन के लिए, मिली मौत

Wed, 12 Nov 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबाद थाना के अंतर्गत बुधवार को सेंट पीटर स्कूल के नजदीक नाले में से एक युवक का शव मिला। युवक अमार (30) दिल्ली के मगोल पुरी का रहने वाला था। युवक के सिर पर घाव का निशान था।
विज्ञापन


नाले के नजदीक बने सुलभ के कर्मचारियों और राहगीरों ने युवक को नाले में पड़ा देखा था, जिस कारण युवक के कपड़े गंदगी के साथ सने हुए थे।

बदबू से कचरे से भरा शव बाहर निकालने में भी काफी मुश्किल हुई। आसपास इलाके के दुकानदार और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, तभी इसकी जानकारी नवाबाद पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

नाले में मृत युवक के मिलने की जानकारी सभी पुलिस थानों और चौकियों में फ्लैश कर दी। युवक को ढूंढते हुए उनके परिवार के लोग भी जम्मू पहुंच चुके थे। भाई राजू ने युवक की पहचान की। उसने बताया कि पिछले चार दिन से अंबार दिल्ली स्थित अपने घर से कटड़ा स्थित माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकला था।
विज्ञापन


दो दिन के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो वे परेशान हो गए, क्योंकि उसका फोन भी बंद आ रहा था। अब जब युवक मिला, तो ऐसी हालत में देखकर परिवार के लोग गमगीन हो गए।

राजू ने थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मुकम्मल की और शव को अपने साथ दिल्ली ले गए। नवाबाद थाना प्रभारी करन चलोत्रा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें