फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीसी में छुपा काली कमाई ठिकाने लगाने वाला सीए

Wed, 12 Nov 2014 01:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के गाजियाबाद-नोएडा सर्किल की टीम ने मंगलवार सुबह देश में बड़ी आयकर सर्च शुरू की। तिरुपति, सनबर्ड और एप्पल कंपनियों के 37 आफिसों और इनके सीए के आवास-आफिस पर सर्च में 300 अधिकारी और 500 पुलिसकर्मी लगे हैं।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार रात 12:20 बजे तक पांच सौ करोड़ से ज्यादा की आयकर चोरी के कागजात और पांच करोड़ नगद बरामद कर लिए गए थे। सर्च बुधवार को भी चलेगी।

खास बात यह है कि कंपनियों की काली कमाई को फर्जी कंपनियों के सहारे ठिकाने लगाने वाला सीए गाजियाबाद के आरडीसी में रहता है।

आयकर अफसरों को रीयल एस्टेट की कंपनी तिरुपति, मेडिसन की कंपनी सनबर्ड और खनन की कंपनी एपल के आयकर चोरी कर करोड़ों की काली कमाई की सूचना मिल रही थी।

डायरेक्टर आफ इनकम टैक्स यूपी-उत्तराखंड एके त्रिपाठी को इसकी सूचना दे दी गई थी। मंगलवार सुबह ज्वाइंट कमिश्नर संजीव यादव और असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत रंजन की देखरेख में यूपी, हरियाणा, (बेल्लारी) कर्नाटक, महाराष्ट्र , राजस्थान, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 37 स्थानों पर सर्च शुरू की गई।

मुजफ्फरनगर में तिरुपति ग्रुप और एमको बैंक के डायरेक्टर योगेंद्र गर्ग के यहां दो टीमों में 50 से अधिक अधिकारियों की टीमें पहुंचीं। इनमें एक टीम योगेंद्र गर्ग के नई मंडी स्थित आवास और दूसरी भोपा रोड पर तिरुपति सिलेंडर फैक्ट्री पहुंची।
विज्ञापन


उनके घर और आफिस को सीज कर दिया गया। उक्त कंपनियों के सीए के आवास और आफिस पर राजनगर में भी सर्च शुरू कर दी गई।

सीए फर्जी कंपनियों से लेन-देन दिखाकर काली कमाई को छिपाने में मदद करने का आरोप है। आरडीसी में सीए की कंपनी के यहां भी सर्च चल रही है। देर रात समाचार लिखे जाने तक सर्च चल रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें