फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 05 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-आरएस पुरा मार्ग पर टिंडेकलां गांव के पास एक कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक गिरधारी लाल(56) टिडेंकलां गांव का रहने वाला गया।
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जम्मू की ओर से आरएस पुरा की तरफ जा रही कार के चालक ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने  गिरधारी लाल को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक गिरधारी लाल आरएस पुरा में निरंकारी मिशन के प्रभारी की कार चलाते थे। वीरवार को वह कार आरएस पुरा में छोड़कर साइकिल से आ रहे थे कि कार चालक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


खारिया गांव के पास सड़क किनारे एक चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पहचान संबंधी उससे कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। बाद में शव को जम्मू मेडिकल कालेज भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें