फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी के पास सीआरपीएफ एक वाहन के ब्रेक फेल

Wed, 09 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी

सार

  • सीआरपीएफ की 24वीं बटालियन असम में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात की गई हैं।
  • सीआरपीएफ की 24वीं  बटालियन चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए सीआरपीएफ के जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी के पास सीआरपीएफ एक वाहन ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान आठ जवान घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 24वीं बटालियन असम में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात की गई हैं। बटालियन चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही थी। जैसे ही उनका वाहन चिनैनी के पास पहुंचा तो ब्रेक फेल होने के कारण आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। 
विज्ञापन


वाहन हवलदार प्रबंत यादव निवासी उत्तरप्रदेश चला रहे थे। उन्हें गंभीर चोंटें आईं। उनकी टांग में फ्रैक्चर बताया गया। वाहन में सवार अन्य आठ जवानों को मामूली चोटें आईं। हादसे के कारण मार्ग पर देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच के अनुसार हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। गति तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने भी सूझबूझ से काम लिया। आगे चल रहे ट्रक के साथ टक्कर के बाद सीआरपीएफ जवानों से भरा वाहन रुक गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें