फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, क्या हुआ जब मिले फ्राड से गए पैसे

Sat, 17 Oct 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच जम्मू ने इंटर स्टेट साइबर क्राइम करने वालों से जब्त किए पैसे शिकायतकर्ता को लौटा दिए। कोर्ट के आदेश पर कठुआ के रहने वाले विजय गुप्ता को शनिवार 35 लाख वापस दिलाए।
विज्ञापन


गुप्ता ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत की थी कि उनसे कुछ लोगों ने आनलाइन धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लिए। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए सात लोगों को दबोचा और इनके पास से पैसे बरामद किए।

क्राइम ब्रांच के एसएसपी मुब्बसर लतीफी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के चंद्र शेखर, उत्तर प्रदेश के शिव कुमार, दिल्ली के अनिल कुमार, न्यू दिल्ली के अरुण दास, न्यू दिल्ली के राजीव तंवर, दिल्ली के सचिन भारद्वाज, हरियाणा के पुष्कर चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने इनको पकड़ने के बाद सारा पैसा रिकवर किया और शनिवार विजय गुप्ता को वापस कर दिया। एसएसपी मुब्बसर लतीफी ने कहा कि लोगों को भी साथ देना चाहिए। किसी भी फर्जी काल और आनलाइन वालों से सावधान रहें और ऐसा कुछ होने पर शिकायत करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें