बहुचर्चित बकरा हत्याकांड के जांच अधिकारी और त्रिकुटा नगर के एसएचओ नवीन अंगराल को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए हैं। जम्मू के प्रिंसिपल सेशन जज ने एसएचओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
कोर्ट में पेश न होने पर यह कार्रवाई की गई है। जज आरएस जैन ने पाया कि एसएचओ ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। इसलिए उनको गिरफ्तार किया जाए। स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर ने एसएचओ का वेतन भी रोकने के लिए कहा।
इस पर जज ने कहा कि अभी इस स्टेज पर वेतन रोकना उचित नहीं, लेकिन इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही जम्मू के कार्यकारी एससपी को 12 जून तक आईओ को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।
एसएसपी को आदेश दिए हैं कि एसएचओ को गिरफ्तार किया जाए। कोर्ट ने दोनों तरफ की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि पुलिस एजेंसी की लेटलतीफी की वजह से मामला लटक रहा है। पुलिस अपना काम सही से नहीं कर रही।