फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरते दम तक जुदा नहीं हुए हिम्मत और काजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर फोरलेन हाईवे पर बट्टल बालियां क्षेत्र में बाइक पर सवार नवदंपति को एक टैंकर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दंपति अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह से घर लौट रहा था। मूल रूप से बीरनू रामनगर का रहने वाला मृतक हिम्मत सिंह पशु पालन विभाग के निदेशालय जम्मू में डेलीवेजर के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन


वह वर्तमान में पलौड़ा (जम्मू) में रह रहा था। मात्र चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी के हिम्मत सिंह और उसकी पत्नी काजल बाइक पर सवार होकर बसंतगढ़ से वीरवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामनगर रोड से गुजर रहे थे। करीब बीस किलोमीटर दूर जाने पर अचानक दो टैंकर उसके पास आए। एक टैंकर को दूसरे ने ओवरटेक करने की कोशिश की।

इस दौरान आगे चल रहे टैंकर ने अपनी राह जा रहे दंपति की बाइक को हल्की-सी ठोकर मार दी। इससे असंतुलित होकर दंपति सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से ओवरटेक कर रहे दूसरे टैंकर ने दोनों को कुचल दिया। इससे काजल का सिर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। जबकि हिम्मत ने हेलमेट पहनी हुई थी। इसके बावजूद टैंकर की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों टैंकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बाइक को कहीं से भी कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हाईवे पर तैनात एंबुलेंस में दोनों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों टैंकरों की तलाश के लिए नाकों को भी अलर्ट कर दिया गया। पूरा क्षेत्र सुनसान होने के कारण काफी देर बाद लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में रखा है।
विज्ञापन

मौत भी नहीं कर पाई जुदा

मर कर भी एक-दूजे का साथ नहीं छोड़ पाए काजल और हिम्मत। मात्र चार महीने पहले शादी होने के कारण दंपति का कोई अरमान भी पूरा नहीं हुआ था। यूं कहे कि काजल के हाथों से शादी की मेहंदी का रंग भी ठीक से नहीं उतरा था। शादी के बाद पहले वेलनटाइन को लेकर दोनों शायद कई सपनों देखें होंगे।

नए जोश से एक-दूसरे के साथ पूरा सफर काटने के लिए उत्साहित जोड़े की मौत को देखकर लोगों का दिल भी पसीज गया। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे हिम्मत के मामा के अनुसार दोनों सुबह ही शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उनके पीछे ही वह भी निकले और रास्ते में अचानक उन्हें सूचना मिली कि टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

मोबाइल फोन पर लगातार बात के कारण फोन नंबर मिला और उनसे संपर्क हुआ। हिम्मत सिंह के साढू के अनुसार दोनों काफी खुश थे। बसंतगढ़ से लेकर जम्मू तक उन्होंने कई जगह पर रुकने पर प्लान बनाया था। नई शादी के बाद एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताने के लिए ही दोनों एक साथ निकले।

जम्मू में ही नौकरी होने के कारण हिम्मत को वापस पहुंचना था। जबकि काजल के मायके वालों को भी सूचना दी। काजल के साथ ही उसका नया क्रीम रंग का पर्स, गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा देखकर हर किसी ने दर्दनाक घटना को लेकर अफसोस जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें