फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से गिरे ठेकेदार की मौत

Sat, 26 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर थाना के अंतर्गत संजय नगर इलाके में शुक्रवार को दूसरे मंजिल से गिरे ठेकेदार छतरपुर, मध्य प्रदेश, मौजूदा प्रीत नगर डिग्याना निवासी कृपाल (45) हरदीवाल की मौत हो गई। उन्होंने लुधियाना पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य शव को सीधा घर ले आए और पुलिस को सूचित किए बिना ही संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस को सूचना मिली तो डिग्याना चौकी इंचार्ज पवन डोगरा ने घर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया।

पवन डोगरा के मुताबिक हादसे के चलते मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक संजय नगर में किसी के मकान में पलस्तर करते वक्त बांस टूट गया था, जिससे कृपाल नीचे पक्के फर्श पर गिरे थे, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन


उन्हें जीएमसी लाया। वहां से परिवार के लोग कृपाल को लुधियाना लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं से उन्हें वापस ले आए थे। कृपाल के सिर, पेट और टांगों के गंभीर चोटें आई थी, शरीर से काफी खून निकल जाने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि कृपाल निजी काम का ठेका लेते थे और खुद ही काम करते थे। संजय नगर में उन्होंने एक घर में काम लिया हुआ था और अपने साथियों के साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें