फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

Sat, 26 Sep 2015 10:52 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हड़ियागाढ़ा गांव के मजरा लोहरन पुरवा में घर से खेत को जाने के लिए निकली एक युवती का शव शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के पास ही गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हड़ियागाढ़ा गांव के मजरा लोहारन पुरवा के रहने वाले सुकई की बेटी अन्नी उर्फ नन्हीं (18) शुक्रवार को दोपहर अपने घर से खेत को जाने के लिए निकली थी।

इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, मगर उसका पता नहीं चल सका। दोपहर बाद ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता देखा तो नन्ही के भाई दीनानाथ को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिवारीजनों के साथ ही गांव वालों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

करनैलगंज कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें