फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा जा रही कार पैरापिट से टकराई, एक की मौत

Thu, 11 Jun 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे पंजाब के एक परिवार का नगरोटा के पंजग्राई के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक की मौत हो गई और वाहन चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

मृतक देव राज के रूप में हुई है, जबकि घायलों में शगुन, मायादेवी, दर्शना, अजय शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। चालक रंजीत सिंह की पहचान कटड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार जम्मू से कार लेकर कटड़ा की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन


यहां नगरोटा के पास पहुंचते ही कार पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देव राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य वाहन के बीच ही फंस गए। मौके पर पहुंची नगरोटा पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यहां डाक्टरों ने देव राज को मृत घोषित कर दिया। घायलों के पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। सभी एक दूसरे का हाल जानने की कोशिश कर रहे थे कि लेकिन चोटें इस कदर पहुंची कि कोई एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहा था।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि घायल मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। जम्मू से कार हायर कर वह रात के करीब 11 बजे जम्मू से निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक को शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें