कसबे के मुख्य बाजार में स्थित एक मोबाइल होलसेल की दुकान से बीती रात चोरों ने दुकान की तीसरी छत पर बनी मोंटी तोड़ कर अंदर रखी लगभग ढाई लाख की नकदी उड़ा ली है। दुकान के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
दुकान के मालिक वरुण महाजन ने बताया कि वीरवार रात उन्होंने दुकान बंद की और दुकान बंद करने के बाद पहले उन्हें किसी काम से कहीं जाना था, जिसके चलते उन्होंने पैसे दुकान में ही रख दिए और चले गए।
जब सुबह आकर दुकान खोली, तो गल्ले में रखे लगभग ढाई लाख रुपये नहीं थे। वरुण के मुताबिक उनकी दुकान ट्रिपल स्टोरी है।
उन्होंने बताया कि सबसे ऊपर बनी मोंटी का दरवाजा तोड़ कर चोर अंदर घुसे और अंदर पड़ी नकदी ले गए। दुकान के अंदर कीमती मोबाइल फोन भी पडे़ पड़े हुए थे। लेकिन, चोरों ने किसी भी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया।