फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तैनात BSF हेड कांस्टेबल ने साथी को मारी गोली

Tue, 16 Aug 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अरनिया
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में निकोवाल पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने साथी हेड कांस्टेबल को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बीएसएफ ने डीआईजी स्तर के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 192 बटालियन के हेड कांस्टेबल हीरालाल और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार (दोनों उत्तर प्रदेश निवासी) शनिवार की रात को निकोवाल पोस्ट पर तैनात थे। रात करीब पौने आठ बजे दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान हीरालाल ने राकेश पर सर्विस राइफल से गोली चला दी।

इससे राकेश जख्मी होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो राकेश को जख्मी हालत में देखा। इसके बाद उसे जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हीरालाल नशे में था। मृतक राकेश कुमार के सीने में गोली लगी थी।
विज्ञापन


एसपी हेडक्वार्टर, आर सी कोतवाल का कहना है कि उनके पास भी दोनों जवानों के बीच मारपीट होने के बाद गोली चलने की जानकारी पहुंची है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्सचेंज आफ गार्ड के वक्त यह हादसा हुआ है।

कोतवाल का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन, इतना जरूर है कि यह क्रास फायरिंग का मामला नहीं है। बार्डर पर क्रास फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें