फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के चीथड़े-चीथड़े करता चला गया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने जिस लाडले को पढ़ा-लिखा कर विदेश भेजने के सपने संजोए थे, लेकिन सड़क हादसे ने उन सपनों को चकनाचूर कर दिया। सतवारी थाना के अंतर्गत शनिवार दोपहर को चट्ठा रोड, रीन पैलेस के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में अजीत नगर, सतवारी निवासी नवदीप सिंह (24) की घटना घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नवदीप के पास से मिले बैग में से स्टेट सब्जेक्ट, प्रमाणपत्र और पास पोर्ट बनवाने के लिए आवेदन फार्म से मालूम हुआ है कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने ट्रक सीज करके उसके चालक गोविंदपुरा चट्ठा निवासी बेअंत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद भाग निकला ट्रक ड्राइवर

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे नवदीप सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चट्ठा से सतवारी की ओर आ रहा था कि तभी पीछे से ट्रक (जेके 02 ए 0245) आ रहा था।

चट्ठा रोड, रीन पैलेस के नजदीक ट्रक ने नवदीप को पीछे से टक्कर मार दी। नवदीप बाइक से गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में नवदीप ने कुछ ही सेकेंड में दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक घटना स्थल से भागने में फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें