सशस्त्र सीमा बल के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एसएसबी पांच बटालियन में तैनात एएसआई अतर सिंह की ड्यूटी जिला पुलिस लाइन में थी।
मृतक उत्तराखंड के उत्तर काशी जिले के गून दुंगल गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
अब तक मामला खुदकुशी का सामने आ रहा है। बुधवार को शाम करीब सात बजे की यह घटना बताई जा रही है। उसके कमरे से जोर की आवाज आने के बाद अन्य जवान मौके पर पहुंचे।