फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पोलिंग एजेंट का शव नाले में मिला

Wed, 24 Dec 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की थन्नामंडी तहसील के धर्रा मंगोटा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक पोलिंग बूथ एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा के पोलिंग बूथ एजेंट मोहम्मद कासिम का शव कुछ लोगों को क्षेत्र के एक नाले में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया व मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। राजोरी के एसएसपी डॉ. हसीब मुगल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति का शव नाले में पड़ा है।

उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। उसके आधार पर ही जांच की जाएगी।भाजपा के उपाध्यक्ष विवोध गुप्ता ने बताया कि उन्हें थन्नामंडी से नईम गनेई ने फोन पर बताया कि भाजपा के एक पोलिंग बूथ एजेंट का शव नाले में पड़ा मिला है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार देर शाम कासिम का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें