फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सांगा पर अपहरण का केस दर्ज

Wed, 24 Dec 2014 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अभिजीत सांगा के खिलाफ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दवा कारोबारी नंद लाल शर्मा को अपहरण करने का मामला बिठूर थाने में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


नंद लाल की पत्नी मोनिका की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल के बीरभूमि स्थित सूरी थानाक्षेत्र के रवींद्र पल्ली निवासी नंद लाल शर्मा मूलरूप से बिठूर के मुहम्मदपुर गौरमपुरवा गांव के रहने वाले हैं। यहां उनकी पैतृक जमीन है। बीते वर्ष 5 जुलाई को कानपुर आए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है।

पत्नी मोनिका ने बताया कि लगभग आठ साल पहले नंद लाल ने बिठूर में रहने वाले कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह सांगा को करीब 11 लाख रुपये की जमीन बेची थी।

सांगा ने सात लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। बकाया 3.61 लाख रुपये लेने ही नंदलाल बीते वर्ष 5 जुलाई को कानपुर गए थे। मोनिका का कहना है कि पति की हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उन्होंने बिठूर थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की। इसके बाद वह डीजीपी दफ्तर गई और उनके प्रतिनिधि को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। तब बिठूर पुलिस ने अभिजीत सिंह सांगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कई बार बैरंग लौटा चुका था सांगा

नंद लाल की पत्नी मोनिका का कहना है कि पति की तलाश वह बेटियों को लेकर कई बार कानपुर आईं। पर, अभिजीत फुसलाकर वापस भेज देते थे। वे कहते रहे कि नंद लाल खुद ही वापस आ जाएंगे।

सांगा ने उन्हें पुलिस के पास न जाने की भी सलाह दी थी। मोनिका के मुताबिक बीते दिसंबर में उनके पति को सांगा के घर में देखा गया था। यह जानकारी बिठूर में रहने वाले उनके एक परिचित ने दी थी।

मोनिका ने मुताबिक बिठूर पुलिस के एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने पर उन्होंने बीरभूमि केसूरी थाने में पति के गायब होने की तहरीर दी थी। सांगा पर अपहरण की आशंका जताई थी।

वहीं बेटी रूपाली ने बताया कि पिता ने आठ जुलाई को सांगा के मोबाइल नंबर (09918221386) से संपर्क किया था इसके बाद से पिता से बात नहीं हुई।  

सपा के इशारे पर मुझे बदनाम किया जा रहा है

सपा नेताओं के इशारे पर मुझे बदनाम किया जा रहा है। मुझ पर लगाए आरोप झूठे हैं। अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस पूछताछ करेगी तो पक्ष रखूंगा। बसपा शासनकाल में मुझ पर फर्जी मामले में दर्ज हुए थे। तभी बिठूर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली थी।

ज्यादातर मामले कोर्ट से छूट चुके हैं, पर हिस्ट्रीशीट बंद नहीं हुई है। वर्ष 2006 में नंदलाल शर्मा से जमीन खरीदी थी। पूरा भुगतान किया जा चुका है। रजिस्ट्री भी हो चुकी है।
विज्ञापन


- अभिजीत सिंह सांगा,  कांग्रेस ग्रामीण इकाई अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें