फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में निजी बैंक की महिला कर्मी ने की खुदकुशी

Sat, 08 Apr 2017 04:35 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
महिला कर्मी ने की खुदकुशी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घाटी में एक निजी बैंक में काम करने वाली महिला कर्मी ने खुदकुशी कर ली। उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी से पूछताछ शुरू कर दी है। सोपोर के टकयाबल की 31 वर्षीय महिला कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


उसके परिवार वालों का कहना है कि उसने सूसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को यह सुसाइड नोट सौंप दिया गया है। अब उन्हें न्याय की आस है। एसपी सोपोर हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी से शुक्रवार को पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। बैंक के उपाध्यक्ष कारपोरेट कम्युनिकेशन राजीव बनर्जी का कहना है कि अपने स्टाफ मेंबर की खुदकुशी से पूरा बैंक परिवार दुखी है।

साथ ही परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। बैंक की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आरोपी बैंक अधिकारी पूर्व में हरि सिंह हाई स्ट्रीट श्रीनगर में शाखा प्रबंधक पद पर तैनात था। उस समय एक घोटाले के बाद यह अधिकारी चर्चा में आए थे। शहीदगंज पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें