जम्मू में चोरों ने गरोटा इलाके के एक बैंक में चोरी का प्रयास किया। कड़ा लाकर सिस्टम होने से चोर कैश नहीं चुरा सके। बैंक प्रबंधन की तरफ से पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच के नमूने उठाकर जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्धों से इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जेके बैक का एक एक्टेंशन काउंटर चक भलवाल के कालेज में है। रात को चोरों ने इस बैक के तालों को तोड़ा। अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन अंदर के ताले नहीं टूट पाए। जिसके बाद वह भाग गए।
सुबह बैक के कर्मचारियों ने ताले टूटे हुए पाए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की।