फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी तस्करों को मौके पर दबोचने के लिए शुक्रवार की आधी रात को दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया। तस्करों ने एकजुट होकर पुलिस पर पत्थरों की बारिश शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में पुलिस वाहन के ड्राइवर समेत दो पुलिस कर्मचारी जख्मी हुए हैं। पुलिस की टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल पाई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही छह तस्करों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, शुक्रवार की रात करीब बारह बजे एसएचओ नरेंद्र सिंह जम्वाल के नेतृत्व में पांच पुलिस कर्मचारियों की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि सिंकदरपुर गांव में काफी संख्या में मवेशी तस्कर हैं।

वह यहां एक स्थान पर मवेशियों को तस्करी के लिए ट्रक में लादेंगे। खबर पुख्ता होते ही पुलिस की यह टीम सिंकदरपुर में दबिश देने जा पहुंची, लेकिन तक तब मवेशी तस्करों को इसकी भनक लग चुकी थी। पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचते ही तस्करों ने एकजुट होकर हमला बोल दिया। तस्करों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे पुलिस के सूमो वाहन के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाकर भागे पुलिस वाले

तस्करों के अचानक हुए हमले से पुलिस कर्मी संभल नहीं पाए और जान बचाकर भाग निकले, लेकिन तब तक पुलिस वाहन चालक सरजन सिंह और एक पुलिस कर्मी धर्मवीर जख्मी हो चुके थे। दोनों का उप जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। हमले के बाद तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भारी दल-बल के साथ फिर सिंकदरपुर में दबिश दी।

बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर मवेशी तस्कर भाग निकले। पुलिस ने तस्करों के ट्रक (जेके 02 एडी 2533) को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों मुन्ना, कालू, बब्बर सभी निवासी मरालिया व रुकु, गामा, राज अली तीनों निवासी सिकंदरपुर तथा उनके तस्कर साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सभी के खिलाफ धारा 332, 347, 148, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार शाम तक किसी भी तस्कर को पकड़ा नहीं जा सका था। गौरतलब है कि इसके पहले भी मवेशी तस्कर पुलिस पर हमले कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें