फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के साले पर जानलेवा हमला

Sun, 31 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चार लोगों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक  आरएस पुरा विधायक के भाई का साला बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चारों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। इनमें बचन सिंह उर्फ बच्चो पर पहले भी इस तरह के मामलों के केस दर्ज हैं। हमले के पीछे कोई कारण सामने नहीं आ रहा। बताया जाता है कि हमलावरों की घायल के साथ दोस्ती भी है। 

जीएमसी में पहुंचे घायल अमित कुमार उर्फ छोटू का कहना है कि वह कुल्लियां का रहने वाला है। करीब एक बजे नड़ी का रहने वाला बीका उसके पास आया और बोला कि उसे घर छोड़ कर आए। वह उसे बाइक पर छोड़ने घर गया तो आगे खड़े बचन सिंह और उसके दो बेटों जरनैल और करनैल ने टोके निकाल लिए।
विज्ञापन


वह वहां से भागने लगा तो बीका ने उसे पकड़ लिया और इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया। बकौल छोटू उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं और न ही कोई पुरानी रंजिश है। इतना जरूर है कि प्लानिंग के साथ उस पर हमला किया गया।

जिस युवक ने उसे गांव तक छोड़ने को कहा, उसी ने हमला करवा दिया। वह नहीं जानता कि किस बात को लेकर उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ 307 का केस दर्ज किया है। एसएचओ मीरां साहिब हिलाल अजहर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें