फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक एएसआई को मिनी बस में खींच कर पीटा

Tue, 26 Jul 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम लोगों को नियम कानून सिखाने वाली ट्रैफिक पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है। जानीपुर हाईकोर्ट चौक पर सोमवार दोपहर को मिनी बस चालक, कंडक्टर और उनके एक साथी ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को जबरन नाके से उठा लिया। मिनी बस में बैठाकर उसके साथ चलती बस में मारपीट की। 
विज्ञापन


बख्शीनगर में पुलिस को देखकर आरोपियों ने बस का वहीं छोड़ा और भाग खड़े हुए। जानीपुर पुलिस ने कोट भलवाल निवासी राहुल सिंह (चालक), कंडक्टर और उनके एक साथी के खिलाफ धारा 365, 342, 354 और 24 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक एएसआई जानीपुर मेन स्टाप नाके पर खड़ा था। दोपहर तीन बजे के करीब कोट भलवाल से एक मिनी बस आई। एएसआई ने मिनी बस को रोका और उसका चालान काटने की बात कही। उसने पूछा कि कंपाउंड या कोर्ट चालान काटें। इसी बात को लेकर एएसआई की चालक के साथ बहस हो गई। 
विज्ञापन


चालक, कंडक्टर और एक अन्य ने एएसआई को जबरन मिनी बस में उठाकर बैठा लिया और मारपीट शुरू कर दी। मिनी बस कोट भलवाल से केसी चौक के बीच चलती है। इसी बीच बख्शीनगर पहुंचने पर आरोपियों ने पुलिस को देखा तो बस छोड़कर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें