भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में नपंसुक पति की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने बच्चे की चाह में अपने दो दोस्तों से पत्नी का बलात्कार कराया है। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकालने की धमकी दी।
पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और उसने अपनी बीती सुनाई। तब मायके वाले उसे लेकर पुलिस अधिकारी के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। महिला थाने में आरोपी पति और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह तीन अक्टुबर 2015 को दूसरे गांव में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपंसुक है। लेकिन पति ने उससे कहा कि वह इलाज करा रहा है। जल्द ही ठीक हो जाएगा। उसने उस पर दबाव बनाया है कि वह किसी से ये बात नहीं बताए। वरना उसकी बदनामी हो जाएगी।
कई माह तक महिला ने किसी को किसी कुछ नहीं बताया। लेकिन पिछले कुछ समय से पति उस पर दबाव बना रहा था कि वह उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगर बच्चा नहीं हुआ तो लोग तरह तरह की बातें करेंगे। लेकिन पीड़ित महिला ने उसकी शर्त मांगने से इंकार कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया है कि दस जुलाई 2016 को दोपहर बारह बजे पति अपने दो दोस्त को लेकर घर में आया। उसने महिला से कहा कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी चले गए। अगले दिन महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई।
पीड़ित महिला ने महिला थाने में पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना व गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज करा दिया है।