फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल रिकार्ड से सुलझेगी जवान की मौत की गुत्थी

Thu, 14 May 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर रोड पर मृत मिले सैन्य जवान मामले की जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को पुलिस ने जवान के मोबाइल फोन काल रिकार्ड की पड़ताल की और चार से पांच लोगों के साथ पूछताछ की है।
विज्ञापन


मृतक जवान ने जिन लोगों से अंतिम बार फोन पर बात की, पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। जबकि पत्नी से पहले दिन से ही पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को सैन्य जवान की मौत पर परिवार वालों ने जमकर बवाल किया था। साथ ही शव को जम्मू-अखनूर मार्ग पर रख इसे हादसा नहीं हत्या का आरोप लगाया था।

इस मामले में मृतक की पत्नी और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया। सेना की 27वीं पंजाब यूनिट में तैनात जवान अश्विनी उर्फ सनी निवासी राजपुरा शनिवार को अमृतसर स्थित अपनी यूनिट से छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन


शनिवार रात को जब वह सुआ नंबर एक से मोटरसाइकिल (जेके 02 बीबी 2787) पर राजपुरा जा रहा था तो घर से दो किलोमीटर पहले उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

हादसे में घायल जवान को लोगों ने अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक दो दिन में मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें