फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकी ढेर

Sat, 16 Jul 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सेना ने एलओसी पर साब्जियां सेक्टर में तीन घुसपैठियों को मार गिराया। शवों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में और कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका में सर्च आपरेशन जारी है। इस सेक्टर में साल की यह पहली घुसपैठ की कोशिश थी। आतंकियों ने खराब मौसम का लाभ उठाकर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन चुस्त जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार साब्जियां सेक्टर में सेना के जवानों ने शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे अकबर ढोक के नजदीक संदिग्ध हलचल देखी। चार से पांच आतंकियों का दल घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उन्हें समर्पण करने के लिए ललकारा, लेकिन उन्होंने  जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। सुबह साढ़े आठ बजे जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद भी फायरिंग जारी रही। अंतत: दोपहर साढ़े 11 बजे आतंकियों की तरफ से फायरिंग थम गई। इसके बाद मठभेड़ स्थल की तलाशी ली गई तो तीन आतंकियों के शव मिले।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी का कहना है कि आतंकी घुसपैठ कर एलओसी के इस पार आ गए थे। जवानों ने घेरकर तीन आतंकियों को मार गिराया। इलाके में अब भी सर्च आपरेशन जारी है। ज्ञात हो कि पिछले महीने तीन आतंकी साब्जियां सेक्टर से होकर पीओके जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सेना ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दो को जिंदा पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें