फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Tue, 02 Feb 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सतवारी में मंगलवार शाम पौने सात बजे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में सिंबल कैंप निवासी कमलजीत सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कमलजीत सिंह कुरियर का काम करता था। पुलिस ने मृतक कमलजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया।

ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को तितर-बितर करके पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि कमलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर कुरियर का सामान रखकर किसी के घर देने के लिए जा रहा था कि तभी सतवारी इलाके में पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक पर रखे सामान के कारण कमलजीत सिंह के लिए संभलना मुश्किल हो गया। वह ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरा। जमीन पर गिरते ही उसे सिर पर गहरी चोट आई है।

तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने ट्रक को घेर लिया। चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें