सांबा के नए बस स्टैंड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस में सवार दो यात्री घायल हो गए।
मंगलवार सुबह कस्बे के नए बस अड्डे के पास एक सुपरफास्ट बस के अचानक से ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस अपना नियंत्रण खो बैठी और पास की एक बंद दुकान में जा टकराई।
दुकान के पास खड़ा एक व्यक्ति इस बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक असंतुलित हुई बस में बैठ यात्री भी इस हादसे में घायल हो गए। दोनों घायलों को सांबा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की ोजानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान करतार सिंह निवासी कतुली, सांबा के रुप में की गई है।