फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के प्रधानाचार्य ने किया बलात्कार

Tue, 02 Sep 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे में तैनात रसोइये को नौकरी देने के नाम पर प्रधानाचार्य द्वारा महीनों शारीरिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करके महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मंदिर में शादी किया और करवाने लगा 'धंधा'

वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की कि पीरखांपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म के प्रधानाचार्य मुर्शिद अली कादरी ने उन्हें खाना बनाने के लिए मदरसे में 800 रुपये वेतन पर रखा था।

सो रही लड़की को उठाया और किया गैंगरेप

एक दिन कादरी ने पक्की नौकरी दिलाने के लिए आश्वस्त करके उससे शारीरिक संबंध बना लिया और फिर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। यह सिलसिला बढ़ता ही गया तो उसने विरोध किया। इस पर प्रधानाचार्य ने उसे स्कूल से निकाल दिया। शुक्रवार की दोपहर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीओ भदोही सूक्ष्म प्रकाश ने कोतवाली में मुर्शिद अली कादरी के विरुद्ध बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कराकर तहकीकात शुरू की।
विज्ञापन


छात्रा के साथ घर में खींचकर दुष्कर्म

उधर, एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की रह फैल गई। कोतवाली के बाहर शुक्रवार देर रात तक सैकड़ों लोगों का मजमा लगा रहा। कोतवाली के एसआई राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें