डोडा जिले में मालथ नाले के पास शुक्रवार सुबह एक सुमो वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन गंडोह से ठाठरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मालथ नाले के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
पुलिस अधिकारियों की मुताबिक दो लोगों ने घटना स्थल पर ही दम दोड़ दिया। मृतकों की पहचान मो. मूसा और तसलीम अली के रूप में हुई है। वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ठाठरी स्वास्थ केंद्र लाया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल डोडा रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।