फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में शार्ट सर्किट से घर में आग

Sun, 21 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गांधीनगर थाना अंतर्गत 10 बीसी गांधीनगर में शुक्रवार की देर रात को एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि एसी में शार्ट सर्किट होने की वजह आग घर के बेडरूम में लग गई और धीरे-धीरे पर्दे, खिड़कियां तथा अन्य कपड़े आग की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


गांधीनगर फायर स्टेशन पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन अभी तक काफी नुकसान हो चुका है।

बताया जा रहा है कि घर के मालिक खजूर सिंह ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। फायर स्टेशन से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच एसी, बेड रूप, पर्दे सहित अन्य काफी सारा सामान जलकर राख हो गया। देर रात में लगी आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए। बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया।  
विज्ञापन


गांधीनगर पुलिस स्टेशन में भी सूचना पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें