फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 21 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शनिवार शाम छाता रेलवे स्टेशन के पास एक युगल ने श्रीधाम एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती कांमा भरतपुर और युवक  थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी का रहने वाला था। जीआरपी ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों दोपहर दो बजे से रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे। इस दौरान लोगों ने समझा कि ये किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही दिल्ली की ओर से श्रीधाम एक्सप्रेस आई दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए।

दोनों के पास मिले प्रमाणपत्रों के आधार पर युवती की शिनाख्त जयावती (26) निवासी गांव नौनेरा, कांमा भरतपुर और युवक की आकाश (24)  निवासी जटवारी थाना शेरगढ़ के रूप में हुई है। आकाश बल्लभगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन


उसके भाई रणवीर ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर घर आया था उसके बाद से उन्हें उसका पता नहीं था। युवती के के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि शुक्रवार को यह युवती कोसीकलां में थाने के आसपास भी घूमती देखी गई थी।
विज्ञापन


मृतकों के परिवारीजनों को सूचित कर दिया है। युवती ने बिछुए भी पहन रखे थे। संभवत: युवती शादीशुदा रही होगी।
- बीडी पांडेय, चौकी प्रभारी जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें