फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे युवक को कुचला

Fri, 23 Oct 2015 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अंतर्गत मिश्रीवाला में वीरवार की रात शादी से लौट रहे एक युवक को मेटाडोर ने बुरी तरह से कुचल दिया। युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायल के सिर पर गहरी चोट आई है।

जम्मू आ रहे बाइक सवार युवकों को एक मेटाडोर ने मिश्रीवाला के नजदीक टक्कर मार दी। इस हादसे में नवांशहर निवासी पवन कुमार (18) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

घायल सेठी (18) ने बताया कि वह बरामली, सौजान्जना का रहने वाला है। वह दसवीं का छात्र है और पवन मोटरसाइकिल की रिपेयर का काम सीख रहा है। सेठी के मुताबिक वह शादी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौट रहे थे तभी उनकी आंखों पर तेज लाइट पड़ी। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मेटाडोर से टकरा गई। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला।

घायलों को साथ लाने वाले पुलिस कर्मी के मुताबिक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पवन की मौत हो गई। इससे पहले दोनों की पहचान नहीं हो पा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें