फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से एक की मौत, एक जख्मी

Thu, 05 May 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर के पास बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बस को सीज कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात को करीब 12 बजे बस ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उनकी पहचान हुई।

अस्पताल पहुंचने पर घायलों में से एक अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया। अशोक बिहार का रहने वाला था, जो इस समय परमंडल मोड़ के पास रह रहा था। हादसे में घायल मोहम्मद सलीम वीरपुर का रहने वाला है। सलीम को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, उधमपुर से जम्मू आ रही एक कार जगती नगरोटा के पास डिवाइडर के ऊपर जा चढ़ी। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में उधमपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार और पुरुषोत्तम सिंह शामिल हैं। बुधवार को वे किसी काम से जम्मू आ रहे थे। देर रात डिवाइडर से कार टकरा गई, जिससे वे घायल हो गए। दोनों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें