फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनक मंडी से वन्यजीव सामग्री जब्त, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वन विभाग और फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स की संयुक्त टीम ने डीएफओ जम्मू, डीएफओ अर्बन फारेस्ट्री ,संयुक्त निदेशक, एफपीएफ जम्मू, एसडीपीओ सिटी के नेतृत्व में कनक मंडी जम्मू स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर वन्यजीव आर्टिकल्स और माइनर फारेस्ट प्रोड्यूस (एमएफपी) सामग्री जब्त की। विभागीय टीम ने आरोपी के खिलाफ जेएंडके वाइल्ड लाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट 1978 और जेएंडके फारेस्ट एक्ट 1987 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जब्त की गई सामग्री में मानिटर लिजर्ड, लेपर्ड/टाइगर क्लास, मस्क डीयर पाड्स, जटा मानसी, ककड सिंगी, वाइट कुथ, सी शेल्स आदि शामिल हैं। सीज की गई सामग्री को वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) देहरादून भेजा गया है और शिनाख्त के बाद एफआईआर की धाराएं तय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें