फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरे पत्र की जांच के दूसरे दिन भी जीआरपी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम मिली धमकी भरे पत्र की जांच कर रही जीआरपी के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पत्र मिलने के तीसरे दिन बाद भी जीआरपी इस के पास कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। एसएसपी रेलवे मोहम्मद इरशाद ने कहा कि अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

जम्मू स्टेशन अधीक्षक के नाम मिले पत्र में पंजाब और रियासत के राज्यपाल की हत्या और 20 अक्तूबर को जम्मू, उधमपुर, कटड़ा सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 10 नवंबर को जम्मू के रघुनाथ मंदिर, भैरो नाथ मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने धमकी दी है। इस धमकी के बार से रेलवे स्टेशन और मंदिरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें