फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हवालात से लोहे की खिड़की तोड़कर भाग गया नशा तस्कर, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 03 Aug 2018 02:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन अंतर्गत मनवाल पुलिस चौकी से एक नशा तस्कर फरार हो गया। वह हवालात में बंद था और लोहे की खिड़की तोड़कर भाग गया। उसके साथ एक और आरोपी हवालात में बंद था। दो दिन पहले ही दोनों को भुक्की के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में चौकी के मुंशी और संतरी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने 30 जुलाई को दो नशा तस्कर को पकड़ा था। उनके कब्जे से 30 किलो भुक्की बरामद की गई थी। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर रखा था, लेकिन वीरवार तड़के सुबह एक तस्कर मोहम्मद शफी फरार हो गया। वह कश्मीर का रहने वाला है। उसने ग्रिल को तोड़ा और उसी के रास्ते मौके से भाग गया। उसका दूसरा साथी अंदर ही रहा। सुबह जब संतरी ने देखा कि एक कैदी नहीं था। ग्रिल टूटी हुई थी।

उसने शोर मचाकर सभी जवानों को एलर्ट किया। उसके बाद पूरे इलाके में तलाश के लिए आपरेशन शुरू किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने भागने की घटना पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी गई है। देर रात तक आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें