फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गाड़ी ने खोया नियंत्रण, सड़क पर पलटी कार, युवक की मौत, एक घायल

Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जम्मू के नेशनल हाईवे झज्जर कोटली के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क के बीचों बीच कार पलटने से हादसा हुआ। मृतक रमन सिंह झज्जर कोटली इलाके का रहने वाला था। हादसे में एक अन्य युवक पुनित सिंह निवासी रैंबल उधमपुर भी घायल हुआ है। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को एक कार सड़क पर पलट गई। कार में एक तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रमन को मृत लाया घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार की गति तेज होने से चालक नियंत्रण खो बैठा। कार पलटने के बाद कई फुट दूर तक घिसटती चली गई। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।

उधर, नगरोटा में भी एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मजालता के रहने वाले मोहम्मद असलम को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें