रामनगर। शनिवार को रामनगर में उस वक्त एक व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई जब फेसबुक पर एक धर्म के व्यक्ति ने दूसरे धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे माहौल काफी गरम हो गया।
फेसबुक पर की गई टिप्पणी को जब लोगों ने देखी तो फेसबुक पर ही आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। कुछ लोगों ने जब देखा कि ऐसा न हो कि रामनगर का माहौल बिगड़ जाए तो थाना प्रभारी को इसकी शिकायत की। थाना प्रभारी ने टिप्पणी करने वाले को थाने में बुलाया लेकिन वह में नहीं आया और उसके भाई ने पुलिस को बताया कि वह जम्मू में काम करता है
थाना प्रभारी ने कहा कि फेसबुक की गई टिप्पणी पर तत्काल ही समाप्त किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो