जम्मू। नगर में दो स्कूटी और एक कार चोरी हो गई। जीएमसी पुलिस ने एक संदिग्ध चोर को हिरासत मेें लिया।
जानकारी के अनुसार जीएमसी से एक आई-10 मॉडल की कार चोरी हो गई। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक संदिग्ध को पकड़ा। वहीं, बाग ए बाहु क्षेत्र से भी एक एक स्कूटी चोरी हो गई। विश्वविद्यालय के बाहर से भी एक अन्य स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस चोरी के इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
मशीन फटने से दहशत
जम्मू। नरवाल क्षेत्र के यार्ड नंबर तीन में टायर रिटरेडिंग दुकान में अचानक मशीन फटने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मशीन फटने के दौरान ही आबकारी विभाग के एक आयुक्त की स्कारपियो भी क्षेत्र में खड़ी थी। स्कारपियों के शीशे टूट गए और मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मशीन फटी है और मामला दर्ज कर लिया।
आरती वूमैन सैल की इंचार्ज
जम्मू। आईजीपी जम्मू एसडी सिंह ने सात सब इंस्पेक्टरों के तबादले करने के आदेश दिए। आईजी के आदेशा अनुसार आरती ठाकुर को महिला पुलिस थाना जम्मू का प्रभारी बनाया गया है। इस पद पर किर्ती शर्मा थी। सरवाल चौकी में सब इंस्पेक्टर पूर्व सिंह, सिद्डा में परवीन अहमद, गुज्जर नगर में याहिर मुश्ताक, मनोेज कुमार को एसएमजीएस, लखविंद्र सिंह को बेली चराना, तारिक अहमद को जिला पुलिस लाइन में तबादला कर दिया गया।