युवती से छेड़छाड़, धमकी देने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर के समीप खड़ी एक युवती से छेड़छाड़ की। इसके बाद वह लगातार छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवती को धमकी देना शुरू कर दिया। इससे तंग युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी 32 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।