जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक टवेरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार कुद में दिया गया, जिसके बाद कुछ यात्रियों को रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित कासलमोड़ के पास टवेरा वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने से 30 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चिख-पुकार मच गई।
उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायलों को गाड़ी से निकाला गया और एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिये कुद की पीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं चार घायलों को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें चिनैनी के सीएचसी रेफर किया गया। उधर चिनैनी अस्पताल में भी घायलों का उपचार हुआ और कुछ घायलों को सिर पर चोटें आई थी, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं घायलों में इयाना (15), मो. अशरफ (45), फयाज अहमद (26), मोहम्मद गुलजार (37), मुश्ताक मलिक (24), महराज मीर (21), मशूक अहमद (35), निवासी कुपवाड़ा श्रीनगर शामिल हैं। कुद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर एक घायल बताया कि टवेरा के आगे दूसरी और से एक वाहन आने के कारण चालक का नियंत्रण खोग गया जिसके कारण हादसा हुआ।