जम्मू। एसएमजीएस अस्पताल से एक डाक्टर की कार चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरूकर दी है।
जानकारी के अनुसार डाक्टर रवि पंडित निवासी गोल गुजराल की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी कार नंबर जेके02बीए: 8088 को अस्पताल में ही पार्क की थी। जब वह ड्यूटी से वापस आए तो कार नहीं थी। बाद में पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा दोमाना पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी गोल गुजराल कैंप की शिकायत पर मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इलाके से उनकी मोटरसाइकिल नंबर जेके02एएस: 7388 चोरी हो गई है। त्रिकुटा नगर पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी नानक नगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया। उनकी इलाके से मोटरसाइकिल नंबर जके02एवी: 8503 चोरी हो गई है।