दोमाना। चिनौर क्षेत्र में गुज्जरों के दो गुटों के बीच रविवार देर रात को मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हनीफ चौधरी ने पुलिस को बताया कि डॉ. कालू, मोहम्मद शबीर, मुन्नी मोहम्मद, रफीक नदीम ने पहले उसके साथ बहस की और बाद में मारपीट की। पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। रात भर पुलिस घटना स्थल पर गोली चलने का साक्ष्य तलाशती रही, लेकिन कुछ ऐसा नहीं मिला है। ब्यूरो