फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में BRO का ट्रक खाई में गिरा, 5 श्रमिकों की मौत

Fri, 23 Sep 2016 10:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
देर शाम गुरेज से बांदीपोरा आ रहा बीआरओ का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच श्रमिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो श्रमिकों को घायल अवस्था में बांदीपोरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर कुछ और श्रमिकों के फंसे होने की सूचना है। लेकिन अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य को अंजाम देना मुश्किल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार गुरेज से चला बीआरओ का ट्रक बांदीपोरा आना था। त्रगबल क्षेत्र में पहुंचने पर ट्रक बेकाबू होकर सीधा खाई में गिर गया।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी

Accident - फोटो : Demp Pic.
हादसे की सूचना मिलने पर आस पास के इलाके से सुरक्षा बल और लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। अंधेरा होने की वजह खाई तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। इसके बावजूद सुरक्षा बलों की मदद से पांच शव निकाल लिए गए। श्रमिकों की पहचान नहीं हो पाई है।

दो घायलों को अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार गहरी खाई में कुछ और श्रमिकों के होने की आशंका है जिसे लेकर अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें