फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर एसपी के नौकर की पानी के टैंक में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बठिंडी इलाके में एक युवक की पानी के टैंकर में गिरने से मौत हो गई। हादसा पूर्व एसपी अब्दुल हमीद के घर पर हुआ। पानी भरते हुए युवक अचानक टैंक में गिर पड़ा। जब तक उसको बाहर निकाला जाता, तब तक देर हो चुकी थी। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान खुर्शीद अहमद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांदरबल के कंगन का रहने वाला था। इस समय बठिंडी के मोमीनाबाद जलालाबाद में रहता था। जानकारी के अनुसार, रिटायर एसपी अब्दुल हमीद भी कंगन के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना एक घर बठिंडी में भी बना रखा है। युवक एसपी के घर पर काम करता था। मंगलवार को सुबह वह पानी की टंकी में पानी भर रहा था। टंकी का ढक्कन खुला था तो वह उसके अंदर झांकर कर देख रहा था कि पानी कहां तक भरा है। तभी नीचे झुकते हुए वह गिर गया। पास में एक महिला ने उसे देख भी लिया। जब तक लोग जमा होते और उसे बाहर निकाला जाता, तब तक देर हो चुकी थी। युवक को पास के जेके मेडीसिटी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें