फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेने देन के मामले में दो का अपहरण कर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल और दोमाना क्षेत्र से दो लोगों का अपहरण कर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। दोनों की तरफ से पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। जिसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्रेटर कैलाश निवासी बलवीर चौधरी और सतीश कुमार ने छन्नी के रहने वाले प्रेम चंद का ग्रेटर कैलाश इलाके से अपहरण कर लिया। उसे जबरदस्ती एक कार में बिठाया और दोमाना क्षेत्र में ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई। दोमाना पहुंचने पर बलवीर चौधरी ने प्रेम चंद को अपने जीजा जनक राज चौधरी को फोन कराया। फिर अपने पास बुलाया। यहां बलवीर ने अपने पुलिसकर्मी साथी सतीश के साथ जनक राज चौधरी का अपहरण कर लिया। प्रेम चंद को कार से नीचे फेंक कर वहां से जनक राज को ले गए। रात भर दोनों ने अपने साथियों के साथ जिनक राज चौधरी की पिटाई की। उसे अधमरा कर सुबह फेंक दिया। इस घटना से दहशत का माहौल है।
दोमाना पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। पूरी रात दोमाना क्षेत्र में अपहरण कर लिए गए दो व्यक्तियों से इस तरह से मारपीट होने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी के होने की वजह से पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें