फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 18 Mar 2019 12:36 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल तथा नत्थू टिब्बा में रविवार को पाकिस्तान नेसीज फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सीमार्ती गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसका जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट के तबाह होने की भी जानकारी मिली है।

फायरिंग साढ़े दस बजे तक जारी रही, जिसमें पाकिस्तानियों ने मोर्टार भी दागे। चार घंटे तक जारी रही गोलाबारी के चलते क्षेत्र के गांव बलडो, जोगवां, बटल तथा ढखर के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें