पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन कहा। उन्होंने कहा कि भले ही आपके हाथों में बंदूक या पत्थर नहीं हो सकता है, लेकिन आप असली मुजाहिद हैं। समाज में आपका योगदान अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं के योगदान से कहीं अधिक है जो दशकों से है।
वह रविवार को कुपवाड़ा में एक सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पीडीपी ही केवल एक पार्टी थी, जिसने कश्मीरियों को राहत दी। पार्टी का मुजफ्फराबाद-श्रीनगर मार्ग खोलने का सपना भी साकार हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में पिता मुफ्ती सईद का कार्यकाल कश्मीर को दुनिया के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले पारंपरिक मार्गों के खुलने के कारण सफल रहा।
जमात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का मतलब ये नहीं कि जमात-ए-इस्लामी का प्रचार समाप्त हो जाएगा। जमात पर प्रतिबंध के खिलाफ और मीरवाइज को दिल्ली बुलाने पर महबूबा ने कहा कि इनसे घाटी का मुंह बंद नहीं हो सकता है। बीजेपी एफआईआर दर्ज करे और मुझे जेल भेजे।