फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता नंबर पूछकर निकाल लिए 72 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आनलाइन ठगी का एक बड़ा मामले सामने आया है। सतवारी के रहने वाले मनमीत सिंह के खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। सतवारी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मनमीत सिंह ने बताया कि उसने क्लब फैक्ट्री से कुछ शापिंग की थी। उसे फोन आया कि वह क्लब फैक्ट्री के उपभोक्ता से बोल रहे हैं। फोन करने वाले ने उससे बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड पूछा। बाद में वह ओटीपी पूछने लगा तो उसका दिमाग ठनका। उसने तत्काल फोन काटा और अपने एक दोस्त को फोन लगाया जो बैंक कर्मी है। दोस्त ने कहा कि वह अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर न करे। इतने में फिर से काल आई और मनमीत ने ओटीपी बताने से मना कर दिया। शाम को जब मनमीत अपने कार्यालय से घर की तरफ आ रहा था तो उसके फोन पर एक के बाद एक चार मैसेज आए। उसने सोचा कि बाइक खड़ी करने के बाद ही मैसेज चेक करेगा। जब फोन देखा तो मैसेज पढ़कर उसके होश उड़ गए। पहले मैसेज में आया कि 25 हजार आनलाइन शापिंग के कटे हैं, दूसरे मैसेज में भी 24 हजार निकालने की जानकारी थी। तीसरे मैसेज में 20 हजार और चौथे मैसेज में 2 हजार रुपये निकाले की जानकारी थी। मनमीत का कहना है कि उसे लगा कि इस तरह से तो उसके खाते से सारे पैसे निकल जाएंगे। उसने तत्काल अपनी पत्नी, मां और बेटे के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद फिर से उसके खाते से 20 हजार, 10 हजार, 25 हजार और 500 रुपये निकालने का प्रयास हुआ।
शनिवार शाम को बैंक बंद होने की वजह से बैंक में संपर्क नहीं कर पाया। इसलिए उसने सोचा कि अपने पैसों को ट्रांसफर कर लेता है और सोमवार को ही बैंक में बात करेगा। लेकिन रविवार सुबह 10.43 मिनट पर फिर उसके खाते से पैसे निकालने की कोशिश की गई, पर खाते में पैसे नहीं होने से पैसे नहीं निकाल पाया। मनमीत ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एयरफोर्स अधिकारी को भी लगाया चूना
जम्मू। सतवारी स्थित एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत एक अधिकारी के साथ भी फ्राड हुआ है। अधिकारी एसबीआई बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नीरज कुमार चौबे ने पुलिस को बताया कि उसके खाते से 52 हजार रुपये निकाले हैं। किसी अज्ञात नंबर से उन्हें फोन आया और खुद को बैंक का कर्मी बताया। बताया कि उनके खाते में कुछ गड़बड़ी है। इसलिए खाते से संबंधित जानकारियां ले ली। बाद में उन्हें पता चला कि खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने बैंक प्रबंधन से भी इसकी बात की है। साथ ही पुलिस को भी पूरी जानकारी दी। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।

डीसी तक हुए आनलाइन ठगी के शिकार
आनलाइन ठगी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इससे अधिकारी तक नहीं बच पाए। कठुआ के डीसी के खाते से भी पैसे उड़ा लिए गए थे। आनलाइन ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें