किश्तवाड़। जिले में कुछ दिनों से एक वीडियो जिसमें दूसरे राज्य की महिला मजदूर की बेरहमी से दो औरतें और एक पुरुष पिटाई करते दिखाया जा रहा है, इसके बारे में जानकारी मिल रही है कि यह वीडियो कुछ ही दिनों पहले शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर मालीपेठ का है, जिसे देखकर सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो रहै हैं।
वीडियो में एक महिला और एक लड़की सहित एक पुरुष जो कि उस महिला का पति बताया जा रहा है। उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। पुरुष दोनों पैरों से उसके ऊपर चढ़ कर तथा नीचे खींच कर पिटाई करता है, जो कि एक शर्मनाक घटना है।
इस बारे में पुलिस का कहना है कि उन्होंने पता कराया है कि इस बारे में थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस पर भी ऐसी कोई बात हुई है तो हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे। ब्यूरो